दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रांची के JSCA स्टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 349 रन बना दिए। जवाब में मेहमान टीम ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 332 रन ही बना सकी।

भारत से कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 11 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिर पारी संभाल ली। उन्हें मार्को यानसन का साथ मिला, लेकिन दोनों एक ही ओवर में आउट हो गए। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन उनकी पारी काम न आई।

सचिन से आगे निकले विराट भारतीय पारी में कोहली ने वनडे में 52वां शतक लगाया। वे क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक लगाए हैं। क्रिकेट में 3 फॉर्मेट होते हैं, टेस्ट, वनडे और टी-20। कोहली का पोस्टर देखिए

कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतक हो गए हैं। वे केवल तेंदुलकर (100 शतक) से पीछे हैं।

कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतक हो गए हैं। वे केवल तेंदुलकर (100 शतक) से पीछे हैं।

रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

रोहित का पोस्टर देखिए…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड​​​​​​, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *