Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

द केरल स्टोरी की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता केरल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। इसी तरह की एक याचिका केरल हाईकोर्ट में लंबित है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ताओं को फिल्म की रिलीज से पहले हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग करने की स्वतंत्रता दी। बता दें, फिल्म 5 मई यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ताओं को फिल्म की रिलीज से पहले हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग करने की स्वतंत्रता दी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता केरल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। इसी तरह की एक याचिका केरल हाईकोर्ट में लंबित है। बता दें, फिल्म 5 मई यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

बता दें कि CJI डी वाई चंद्रचूड़ के सामने एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने कल ही याचिका के तत्काल लिस्टिंग की मांग की थी। फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से एडवोकेट निजाम पाशा ने याचिका पेंशन की। ग्रोवर की याचिका में फिल्म के डिस्क्लेमर में बदलाव की मांग की गई। याचिका में ये भी कहा गया है कि ये फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है। पाशा की याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *