Breaking
Fri. Nov 27th, 2026

7488 करोड़ की लागत से बन रहा 91KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण शुरू; यूपी के 6 जिलों को फायदा

  • बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 91 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी साल शुरू होगा

फर्रुखाबाद : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 91 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम इसी साल शुरू हो जाएगा।

एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो गया है। निर्माण के लिए अमृतपुर क्षेत्र के गांव सबलपुर में कर्मचारी व मशीनें आ गई हैं। इसका लाभ जिले के साथ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, शाहजहांपुर व हरदोई को मिलेगा। इसका निर्माण 7,488.74 करोड़ रुपये से होना है।

जिले में एक्सप्रेसवे की लंबाई 62 किलोमीटर होगी। जो दो तहसील क्षेत्रों के 44 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 727.4839 हेक्टेयर में से 648.3595 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत हो चुकी है। बाकी जमीन अधिग्रहित करने की कार्रवाई विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी कार्यालय कानपुर से कार्रवाई की जा रही है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 91 किमी लंबा एक्सप्रेसवे इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई से निकलेगा। जिले में इसकी लंबाई 62 किलोमीटर रहेगी।

इसके लिए सदर तहसील के 33 और अमृतपुर तहसील के 11 गांवों से कुल 727.4839 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित करने की कार्रवाई शुरू हुई थी। इसमें 97.4446 हेक्टेयर सरकारी भूमि पुनर्ग्रहण किया गया। बाकी 630.0393 हेक्टेयर में से 550.9146 हेक्टेयर भूमि 5962 किसानों से बैनामा कराकर खरीदी गई है।

बकाया जमीन अधिग्रहित करने की कार्रवाई कानपुर से विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी कार्यालय से की जा रही है। लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए संस्था के कुछ कर्मचारियों ने अमृतपुर क्षेत्र के गांव सबलपुर के पास डेरा डाल दिया है और मशीनें भी आ गई हैं।

उदयपुर कंचनपुर के निकट गंगा पर चार किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण कराया जाएगा। संस्था के कर्मचारी अंशुल कुशवाहा ने बताया कि एक्सप्रेस बनाने के लिए मिट्टी की आवश्यकता है, इसके लिए किसानों से बातचीत की जा रही है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं, लौटने के बाद मशीन व कर्मचारियों के आने की जानकारी करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *