Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

पीठाधीश्वर योगी ने की विशेष पूजा:कानपुर में रावण का मंदिर खुला, काशी विश्वनाथ धाम में शस्त्रों की पूजा की गई

गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी : यूपी में विजयादशमी यानी दशहरा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा। गोरखपुर में गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष पारंपरिक परिधान में सीएम योगी ने दो घंटे से अधिक समय तक विशेष पूजा-अर्चना की।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने महायोगी गोरखनाथ को शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ का ज्वारा चढ़ाया, आरती उतारी और हाथ से चंवर झलकर श्रद्धासेवा अर्पित की। इसके बाद मंदिर में अखंड ज्योति, समस्त देव विग्रहों, नाथपंथ के मनीषियों के विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला, भीम सरोवर का विशिष्ट पूजन किया। अब तिलक कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर को तिलक लगाकर लोग आशीर्वाद ले रहे हैं।

कानपुर के शिवालय में श्रद्धालु दशानन मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लखनऊ में ई-रिक्शे पर रावण के पुतले को आयोजक लेकर गए। वहीं, वाराणसी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले बंगाली महिलाएं सिंदूर खेलकर एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दे रही हैं।

आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने 72 जगह पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत भी किए। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। CM योगी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विजयादशमी पर गोपूजन कर योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया और गोमाता को श्रद्धाभाव से गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। गोसेवा के दौरान वह गोवंश को दुलारते भी रहे। विजयादशमी अनुष्ठान के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर में रहने वाली मछलियों को भी लाई खिलाया।

काशी विश्वनाथ धाम में शास्त्रोक्त विधि से हुआ शस्त्र पूजन

वाराणसी में विजयादशमी पर मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। मंदिर न्यास की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति और सुरक्षा की कामना की गई।

झांसी में ‘ मां काली’ की विसर्जन यात्रा निकली, लगे जयकारे

झांसी में नवरात्र के समापन पर मंगलवार को सदर बाजार की काली माता की विसर्जन यात्रा धूमधाम से शुरू हुई। करीब 10 हजार लोग 12 फीट ऊंची काली जी प्रतिमा लेकर निकले। भक्तों ‘काली-काली, जय मां काली’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रतिमा 7 किलोमीटर दूर लक्ष्मी ताल में विसर्जित किया जाएगा।

अयोध्या में आरएसएस के 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने पैदल मार्च निकाला

अयोध्या में विजयादशमी पर आरएसएस ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान करीब 300 से अधिक स्वयंसेवक रहे। पैदलमार्च तुलझी उद्यान से हनुमानगढ़ी तक निकला। इसमें सीता कांत सदन के महंत रामानुज शरण, श्री राम आश्रम के महंत जय रामदास आदि मौजूद रहे।

तस्वीरों में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी की पूजा

गोरखनाथ मंदिर में योगी ने पीठाधीश्वर के रूप में आरती उतारी।

गोरखनाथ मंदिर में योगी ने पीठाधीश्वर के रूप में आरती उतारी।

योगी ने पूरे संस्कार के साथ गोरक्षनाथ की पूजा की।

योगी ने पूरे संस्कार के साथ गोरक्षनाथ की पूजा की।

योगी गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

योगी गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा के दौरान परिक्रमा भी लगाई।

योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा के दौरान परिक्रमा भी लगाई।

योगी गोरखनाथ मंदिर के देव विग्रहों की भी पूजा कर रहे हैं।

योगी गोरखनाथ मंदिर के देव विग्रहों की भी पूजा कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *