Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी नागपुर से गिरफ्तार:मॉडल श्रद्धा 11 दिनों से फरार थी; यूपी STF ने बहन और ड्राइवर को भी पकड़ा

लखनऊ : लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्या की आरोपी लिवइन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रद्धा 11 दिन से फरार थी। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी।

18 अक्टूबर को नेपाल से वापस यूपी लौट आई। उसने ANI न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। श्रद्धा ने कहा-

QuoteImage

मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।QuoteImage

श्रद्धा इंटरव्यू देकर चली गई, लखनऊ पुलिस पकड़ नहीं पाई। तब यूपी STF को लगाया गया। श्रद्धा की बहन और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी।

श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा मिली थी। वह बुर्के में CCTV में कैद हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर पहले कार से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद तीनों ने वहां से फ्लाइट पकड़ी और महाराष्ट्र रवाना हो गए थे।

यूपी STF ने नागपुर पुलिस के सहयोग से मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया है।

यूपी STF ने नागपुर पुलिस के सहयोग से मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया है।

जब तीनों को पकड़ा गया तो सोफे पर बुर्का नजर आया। आगरा में श्रद्धा बुर्के में नजर आई थी।

जब तीनों को पकड़ा गया तो सोफे पर बुर्का नजर आया। आगरा में श्रद्धा बुर्के में नजर आई थी।

आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे

17 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे आगरा में थी। वह ताजनगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में 24 घंटे रुकी थी। होटल के CCTV फुटेज में वह बुर्का पहने कैद हुई थी।

श्रद्धा की लोकेशन पाकर आगरा STF और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीमें होटल पहुंचीं, लेकिन तब तक तीनों जा चुके थे।

सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा किसी अधिवक्ता से मिलने आगरा आई थी। होटल रिसेप्शनिस्ट के अनुसार, युवती 24 घंटे में कमरे से बाहर नहीं निकली।

लाल घेरे में श्रद्धा दुबे बुर्के में नजर आई थी।

लाल घेरे में श्रद्धा दुबे बुर्के में नजर आई थी।

फरारी के दौरान श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए

फरारी के दौरान मॉडल श्रद्धा दुबे ने 14 अक्टूबर को 12 घंटे के भीतर 3 वीडियो जारी किए। इन वीडियोज में उसने खुद को निर्दोष बताने के साथ किसी भी साजिश से इनकार किया। उसने दावा किया कि शिवा काफी कर्ज में था और उसने सुसाइड किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *