मैनपुरी : मैनपुरी से बड़ी खबर है। यहां दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों की सोते समय फरसे से काटकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने गोली मारकर खुद सुसाइड कर लिया। यही नहीं, पत्नी और मामी पर भी जानलेवा हमला किया है। दोनों की हालत नाजुक है। आरोपी ने वारदात को देर रात 2 बजे अंजाम दिया। घटना की सूचना पर SP विनोद कुमार, IG के साथ कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी।
घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बंके से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी।
इसके बाद छत पर सो रहे सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी की बंके से गला काटकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हो हैं। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। किसी का गला कटा था, तो किसी के सिर पर गहरे घा‌व थे।
तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान आरोपी की पत्नी डौली की भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।

पिता का कहना है कि आरोपी बेटे को दुकान में कुछ पैसों की जरूरत थी। पैसे नहीं देने घर पर रोज झगड़ा करता था। पुलिस अभी हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिलाई

घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बंके से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner