Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग

नई दिल्ली : शी जिंगपिंग को तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना गया है। नेशनल पीपल्स कांग्रेस (NPC) की 14वीं बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल पर मुहर लग गई है। अब उनकी ताकत और ज्यादा बढ़ गई है। 10 मार्च, 2023 को उनका तीसरा कार्यकाल दिया गया। 69 साल के शी तीसरे कार्यकाल के साथ ही आधुनिक चीन के सबसे लंबे वक्त तक राष्ट्र प्रमुख बन जाएंगे।

बैठक में जिनपिंग ने चीनी सरकार और अर्थव्यवस्था पर पकड़ और मजबूत की है। जिनपिंग 2012 में सत्ता में आए थे। उनसे पहले राष्ट्रपति रहे सभी नेता पांच साल के दो कार्यकाल या 68 साल की उम्र होने पर रिटायर होते रहे हैं। 2018 में चीन ने राष्ट्रपति पद के लिए दो टर्म की बाध्यता खत्म कर दी। इसके बाद जिनपिंग अब चीन के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं।

जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति चुनने के साथ ही चीन की कम्युनिस्ट पार्ट का चार दशक पुराना नियम टूट गया। साल 1982 से राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 10 साल का होता था। शी को तीसरा कार्यकाल देने के साथ ही ये नियम टूट गया है। आपको बता दें कि पांच मार्च को चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक की शुरुआत हुई थी। हफ्तेभर चली इस बैठक में शी की कई नीतियों खासकर जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए गए। हालांकि, शी इन सभी आरोपों से पार पाने में सफल हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *