Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

लालू यादव से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी

नई दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनसे जुड़े लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही है। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी छानबीन में जुटी है। राबड़ी देवी और लालू यादव से लैंड फॉर जॉब स्कैम में पूछताछ के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम लालू यादव से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह पटना में लालू यादव के करीबी और राजद नेता अबू दुजाना के घर ED ने रेड मारी है।

सुबह-सुबह 12 की संख्या में ED की टीम उनके घर पहुंची है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह 6 बजे ED के ऑफिसर पूर्व विधायक अबू दुजाना के घर छापेमारी करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। लालू यादव के करीबी अबू दोजाना के बेली रोड समेत अन्य ठिकाने पर छापेमारी चल रही है।

आरजेडी के पूर्व विधायक अबू दुजाना के फुलवारी शरीफ के आवास पर छापेमारी जारी है। इसके अलावा दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र में भी छापेमारी की खबर सामने आई है। छापेमारी को लेकर अभी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। मालूम हो कि अबू दुजाना राजद के पूर्व विधायक हैं और सुरसंड से उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। उनकी गिनती लालू यादव के करीबी नेताओं में की जाती है।

https://twitter.com/ANI/status/1634050299827568641?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1634050299827568641%7Ctwgr%5E48e32d6fc735b400e8451e25060c89badc62a254%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fnational-news%2Fland-for-job-scam-ed-raid-at-ex-rjd-mla-syed-abu-dojana-s-premises-in-patna-8090588%2F

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *