Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

सीमा के पति सचिन मीणा ने कहा- ‘थोड़ी शर्म करो पाकिस्तानियों, जीजा हूं तुम्हारा…’

नोएडा : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर सुर्खियां में रहती है। वहीं सीमा हैदर के पति सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है। जिसमें सचिन ने पाकिस्तानियों के लिए एक संदेश दिया है। उसने कहा कि थोड़ी शर्म करो मैं तुम्हारा जीजा हूं। अपने जीजा की तो इज्जत करो। बता दें कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं, इसकी पुष्टि खुद उन्होंने की। उन्होंने रील के माध्यम से मजे-मजे में ये सब कहा।

इस रील में सचिन और सीमा दोनों साथ बैठे दिखाई दिए। सचिन ने कहा कि पाकिस्तान का तो मैं दामाद हूं ही। पाकिस्तानियों का जीजा भी लगता हूं। थोड़ी तो शर्म करो पाकिस्तान के लोगों। अपने जीजा के लिए कोई उल्टा-सीधा कहता है क्या। इज्जत से तो बात करो। इस वीडियो में सीमा भी सचिन की हां में हां मिलाती दिखाई दीं। सचिन-सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब से सीमा पाकिस्तान छोड़कर सचिन के पास भारत आई हैं, तभी से पाकिस्तान के लोग सीमा के साथ-साथ सचिन को बुरा-भला कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जहां पाकिस्तानियों ने सचिन के लिए उल्टी-सीधी बातें कही हैं। इसी बात का जवाब आज जाकर सचिन ने खुद दिया है। बता दें कि सीमा हैदर के अपने पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *