Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

अयोध्या में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक बिखेरेगी खुशूब

अयोध्या : नेशनल डेस्क: पूरा देश राम के रंग में रंगा हुआ है। 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले की विधियां आज से शुरू हो गई हैं। इसी बीच अयोध्या में 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई है जोकि करीब डेढ़ महीने तक अपनी खुशूब बिखेरेगी।

गुजरात में रामभक्तों ने एक खास अगरबत्ती बनाई है। अगरबत्ती की लंबाई लगभग 108 फीट है और 3.5 फीट गोलाई है। यह अगरबत्ती गुजरात से लाई गई है। मंगलवार को महंत नृत्यगोपाल दास की मौजूदगी में अगरबत्ती जलाई गई। यह अगरबत्ती राम मंदिर जन्मभूमि परिसर को सुगंधित करेगी।

गुजरात में तैयार हुई यह अगरबत्ती पांच तत्वों को मिलाकर बनाई गई है। यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुचाएगी क्योंकि इसे हर्बल तरीके बनाए गया है। सबसे खास बात यह है कि यह अगरबत्ती राम मंदिर को डेढ़ महीने तक चलेगी और इसकी सुगंध कई किलोमीटर तक फैलेगी। अगरबत्ती तैयार करने वाले वडोदरा के विहा भरवाड ने बताया, 376 किलोग्राम गुग्गुल (गोंद राल), 376 किलोग्राम नारियल के गोले, 190 किलोग्राम घी, 1,470 किलोग्राम गाय का गोबर, 420 किलोग्राम जड़ी-बूटियों को मिलाकर अगरबत्ती को तैयार किया गया है। इसे गुजरात से अयोध्या लाने के लिए खास वाहन का इस्तेमाल किया गया। इसकी ऊंचाई दिल्ली में प्रतिष्ठित कुतुब मीनार की लगभग आधी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *