Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

‘कर्जदार किसानों से टैक्स वसूलने की तैयारी’, पूर्व सीएम बोले- मैंने कर्ज माफ किया, नई सरकार ने योजना ही बंद कर दी

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों पर से आयकर वसूलने की तयारी की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अपनी सरकार में प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन नई सरकारों ने कर्जमाफी की योजना ही बंद कर दी है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि किसानों से आयकर वसूलने की खबरों से हतप्रभ हूं। कर्ज में डूबा देश का किसान अपनी फसलों के सही दाम के लिए संघर्ष कर रहा है और सरकार आयकर वसूलने की तैयारी कर रही है। हमें सबसे पहले किसानों की आय तय करने के साथ साथ उन्हें कर्जमुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मैंने अपनी अल्पकालिक सरकार में मध्य प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया था, लेकिन नई सरकारों ने कर्जमाफी योजना को ही बंद कर दिया है।

इसके साथ कमलनाथ ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि किसानों की इनकम दोगुनी करने का झूठ फैलाया। पहले किसानों की कर्जमाफी रोकी, फिर उन्हें डिफॉल्टर बनाया और अब उनसे वसूली की तैयारी की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *