Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

पत्नी ने दांतों से काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, अप्राकृतिक संबंध बनाने पर थी भड़की

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक पत्नी पर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सदर कोतवाली के टिकरौली गांव का है। जहां 27 वर्षीय राजू निषाद का बीती रात अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टर आरके प्रजापति का कहना है कि युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे हमीरपुर थाना कोतवाली के इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली थी। प्राइवेट पार्ट में चोट लगने या उसके कटने की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पत्नी द्वारा पति को घायल कर देने की घटना जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि पत्नी पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज थी। पत्नी के मना करने पर भी जब पति नहीं माना तो उसने दांतों से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला, जिससे पति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घायल हालत में पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में कोई एक्शन लिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *