Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अभिनेत्री पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन

दैनिक उजाला डेस्क : अभिनेत्री पूनम पांडे का कथित तौर पर गुरुवार रात सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया। महज 32 साल की उम्र में दुन‍िया को अलव‍िदा कहने की खबर सुनकर फैंस सकते में हैं। हालांक‍ि अभी तक इसकी आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। यह शॉक‍िंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई है। पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है।

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर लिखा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण देहांत हो गया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *