Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में 5 जिंदा जले:टर्न हो रही स्लीपर बस से टक्कर, धमाके के साथ दोनों गाड़ियां जलीं

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे पर टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई। तेज धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद आग इतनी तेज फैली की सवार लोग कार का गेट तक नहीं खोल पाए।

घटना थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 117 पर अचानक से एक बस और कार में भीषण आग लग गई। बस की सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कार सवार अंदर ही फंस गए। कार में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार को फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव पुत्र मनोज यादव ड्राइव कर रहा था। बाकि 4 मृतकों की शिनाख्त पुलिस करने में जुटी हुई है। अंशुमन के परिवारी लोग घटना स्थल पहुंचें हैं। मृतक के परिजनों का दर्द देख पुलिस वाले भी रो पड़े। अंशुमन घर से सुबह 7 बजे अकेले निकले थे। साथ में चार लोग कौन हैं ? इसकी जानकारी की जा रही है।

एसएससी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार आग बुझाने का कार्य अभी जारी है। कार में चार लोगों के शव दिख रहे हैं। पांचवा शव हो सकता है कार के अंदर हो। मगर, अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *