Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर विराट, पत्नी अनुष्का के साथ किये दर्शन

वृन्दावन/मथुरा : ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां विराट व अनुष्का ने बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और होटल पहुंचे। शाम को ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।

उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया। समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया। फैंस को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है।

विराट ने अपने फैंस को बैट पर दिया ऑटोग्राफ

विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं।

बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *