Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

उम्मीद से भी ऊपर निकला ‘पठान’ का ट्रेलर, क्शन देख चकराया लोगों का सिर

नई दिल्ली : शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर जहां बवाल कटा हुआ है तो वहीं फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही ये ट्रेंड करने लगा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। उनकी एंट्री वाकई काबिले तारीफ है। इसके बाद होती है शाहरुख कान की एंट्री। शाहरुख की दमदार आवाज के साथ उनकी एंट्री कराई गई है।

ट्रेलर में उनका डायलॉग लोगों को भा गया है। इसमें वो कहते नजर आते हैं- पार्टी अगर पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही और इसके बाद वो जबरदस्त एक्शन के साथ सामने आते हैं। वहीं दीपिका ने भी अपने एक्शन सीन्स से सभी को हैरान किया है। वो कभी लोगों को उड़ाते तो कभी प्लेन से छलांग मारते नजर आ रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *