Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा के राया में आग से 30 दुकानें जलकर राख:डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में आग पर पाया काबू

राया/मथुरा : मथुरा के थाना राया क्षेत्र में रेलवे रोड के समीप स्थित बांस मंडी में सोमवार की मध्य रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देर रात लगी इस आग के कारण अस्थाई तरीके से बनी करीब 30 दुकान जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। राया कस्बा में रेलवे लाइन के किनारे लगने वाली सब्जी मंडी में सभी दुकानों को बंद करके विक्रेता अपने घर जा चुके थे। तभी अज्ञात कारणों से दुकानों में आग लग गई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इधर, फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। करीब 12 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पर काबू खाने के प्रयास जारी रहे। 

मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संभावना यह भी है कि किसी अराजक द्वारा दुकानों में आग लगाने की शरारत की गई हो। फिलहाल पूर्ण रूप से जांच होने के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आने के बाद कोई आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *