Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

वरिष्ठ नागरिकों ने मां धाम आश्रम में बच्चों को पाठ्य सामिग्री प्रदान की

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों ने दीपक गोयल की अगुआई में वृन्दावन स्थित मां धाम आश्रम पहुंच कर संचालित स्कूल में अध्ययन सौ छात्र- छात्राओं को पाठ्य सामिग्री वितरित की गई, जिसमें पठन पाठन स्लेबस की पुस्तकें, लेखन पुस्तिकाएं तथा अन्य सहायक सामिग्री सम्मलित थीं। वहीं दूसरी ओर आश्रम में रह रही वृद्ध माताओं को बिस्कुट और फल वितरित किये।

वरिष्ठ नागरिको के मां धाम पहुंचने पर आश्रम प्रभारी निवेदिता के साथ भ्रमण किया और औऱ व्यवस्था की जानकारियां प्राप्त की और मुक्तकंठ से सराहना की।

इस कार्य में विशिष्ठ सहयोगियों को आश्रम की ओर से विमल किशोर टण्डन, उषा भार्गव, उमा शर्मा,विनीता निगम को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुरेश चंद्र गौर, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, रमन लाल, सुधीर कुमार गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, एनएम शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, ओम प्रकाश बंसल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुये दान की महिमा व प्रतिफल पर प्रकाश डालते हुये आश्रम में कार्यस्थ महिला पुरुष कर्मियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

राजेश शर्मा ने प्रस्ताव सभा में रखा कि खाद्य प्रसंस्करण द्वारा आश्रम में एक प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिससे कि निकट भविष्य में आश्रम निवासी माताओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा सके। प्रस्ताव पर प्रभारी निवेदिता ने स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सचिव एसएस जौहरी ने और धन्यवाद आश्रम प्रभारी निवेदिता के व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *