Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

दार्जिलिंग में ट्रेन हादसा लोको पायलट समेत 15 की मौत:मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी, 60 घायल; आशंका- सिग्नल की अनदेखी हुई

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अब तक 2 लोको पायलट और एक गार्ड समेत 8 लोगों की मौत हुई है। ईस्टर्न रेलवे के CPRO कौशिक मित्रा ने इसकी पुष्टि की। न्यूज एजेंसी PTI ने 15 लोगों के मौत और 60 के घायल होने की जानकारी दी है।

कौशिक मित्रा ने बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आखिरी में दो पार्सल और एक SLR कोच लगे हुए थे। इसमें कोई पैसेंजर नहीं था। ट्रेन के 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 12:40 बजे एक स्पेशल ट्रेन सियालदह के लिए रवाना हो चुकी है। ट्रेन में अधिकतर यात्री मालदा और बोलपुर के हैं। सिंगल लाइन पर ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) 16 जून को सुबह 8:15 बजे अगरतला से रवाना हुई थी। इसे 17 जून को शाम 7:20 बजे सियालदह पहुंचना था। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब रंगापानी में हुआ। ट्रेन रेड सिग्नल की वजह से यहां रुइधासा में रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक गया। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेलवे के मुताबिक, आशंका है कि भारी बारिश की वजह से मालगाड़ी का पायलट सिग्नल नहीं देख पाया, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

रेलवे के PRO ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर हैं 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटीयर (NFR) जोन में हादसा दुखद है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, NDRF और SDRF मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा – दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में एक रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

हादसे की फोटो देखिए

2 जून को पंजाब बालासोर जैसा हादसा हुआ था, दो ट्रेनें टकराई थीं, तीसरी को चपेट में लिया था

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 2 जून को सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गई थीं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बगल वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया था। हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *