Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

मानसून ट्रैकर:UP के 800 गांव बाढ़ में डूबे:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 3 फीट तक पानी; बद्रीनाथ रूट पर लैंडस्लाइड, 4 हजार श्रद्धालु फंसे

नई दिल्ली : तेज बारिश के कारण नेपाल-UP बॉर्डर के करीब 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज के करीब 800 गांव में 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

UP की कई नदियां उफान पर हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2 से 3 फीट पानी भर गया है। इस कारण हाईवे का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है। गाड़ियों को डाइवर्ट करके निकाला जा रहा है। शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भी पानी भरने के बाद मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया था।

उधर, उत्तराखंड में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण 200 सड़कें बंद हैं। सबसे खराब हालात बद्रीनाथ रूट पर है, जहां 22 जगह लैंडस्लाइड से चार धाम यात्रा मार्ग 3 दिन से बंद है। 4 हजार श्रद्धालु सड़कों पर फंसे हैं।

मुंबई में बारिश, इंडिगो ने कहा- फ्लाइट्स लेट हो सकती हैं
मुंबई में देर रात और सुबह तेज बारिश के कारण सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। ट्रेन और फ्लाइट सर्विस भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट्स के टेक-ऑफ में देरी हो सकती है।

देश में तेज बारिश का असर…

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के 70 गांवों में बाढ़, लोगों ने घर छोड़े
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियों में बाढ़ आ गई है। शाहजहांपुर में NDRF को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। पीलीभीत के डैम से छोड़े पानी के बाद गर्रा नदी उफान पर है। इससे शाहजहांपुर के 70 गांवों में बाढ़ आ गई है।

यहां 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 2008 के बाद ऐसी बाढ़ आई है।

महाराष्ट्र: मुंबई में तेज बारिश, यलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और पालघर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां आज दिनभर भारी बारिश की संभावना है। ठाणे और नवी मुंबई (रायगढ़) में ऑरेंज अलर्ट है। मुंबई में पिछले हफ्ते से भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।

ट्रेन और फ्लाइट सर्विस भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट की स्थिति पर लगातार नजर रखें।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ रूट पर लंबा जाम
बद्रीनाथ रूट पर लैंडस्लाइड के कारण दोनों तरफ लंबा जाम लगा है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें दूर से ही दिख जाएंगी। हालांकि, प्रशासन की टीमें तेजी से मलबा हटा रही हैं। बद्रीनाथ में एक दिन पहले उप चुनाव की वोटिंग हुई थी। यहां से लौट रही 36 पोलिंग पार्टियों को गुरुवार को मलबे के बीच से पैदल निकाला गया।

बद्रीनाथ से आने-जाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु जोशीमठ में फंसे हुए हैं। इसके चलते पूरा इलाका हाउसफुल है। यहां के होटलों ने भी किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों ने बताया कि जिस होटल में पहले 1 से 2 हजार रुपए ले रहे थे, वहां 4 से 5 हजार रुपए ले रहे हैं।

रेस्टोरेंट वालों ने भी खाने के दाम बढ़ा दिए हैं। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी हुई। हालांकि, SDM जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि हमने होटल एसोसिएशन से बात की है। लगातार अनाउंसमेंट भी करा रहे हैं, ताकि कोई ज्यादा किराया न ले। श्रद्धालुओं को तकलीफ न हो।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बरेली मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। यहां कई इलाकों में इतना जलभराव है कि ट्रैक्टर तक डूब गया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बरेली मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। यहां कई इलाकों में इतना जलभराव है कि ट्रैक्टर तक डूब गया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। आर्मी ने लोगों को निचले इलाकों से रेस्क्यू किया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। आर्मी ने लोगों को निचले इलाकों से रेस्क्यू किया।
मुंबई में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में शहर में 112 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मुंबई में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में शहर में 112 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तस्वीर दिल्ली की है। यहां गुरुवार को तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तस्वीर दिल्ली की है। यहां गुरुवार को तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तस्वीर उत्तराखंड के चमोली जिले की है। यहां बीते 3 दिनों से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। इस कारण चारधाम यात्रा के लिए बंद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालु रास्ते में फंसे हैं।
तस्वीर उत्तराखंड के चमोली जिले की है। यहां बीते 3 दिनों से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। इस कारण चारधाम यात्रा के लिए बंद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालु रास्ते में फंसे हैं।
बिहार के भागलपुर में तेज बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से सिंहकुंड गांव में मकान ढह गया।
बिहार के भागलपुर में तेज बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से सिंहकुंड गांव में मकान ढह गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *