Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री ने कहा सितम्बर में होंगे चुनाव

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सितंबर में होंगे। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से विकास की गति बनाए रखने और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के चुनाव प्रभारी रेड्डी जम्मू के बाना सिंह स्टेडियम में धारा 370 के निरस्तीकरण की पांचवीं वर्षगांठ पर भाजपा की ओर से आयोजित एकात्म महोत्सव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धारा 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *