Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

बलदेव रजवाहा के हाल-बेहाल से किसान परेशान, सिंचाई विभाग के अधिकारी नींद में

  • निचली मांट ब्रांच गंग नहर के उच्चाधिकारियों ने नहीं किया निरीक्षण
  • अधिशाषी अभियंता बोले मेरे पास एक काम नहीं, बल्कि कई जिले

दैनिक उजाला, मथुरा : निचली मांट ब्रांच गंग नहर से निकलने वाले बलदेव रजवाहा के हाल बेहाल हैं। उच्चाधिकारी लीपापोती करने में जुटे हैं। रजवाहा के हाल बेहाल के बारे में JE, SDO, एक्सशियन, SE तथा चीफ इंजीनियर तक को अवगत कराया गया।

बीते दिनों बलदेव रजवाहा की सफाई हुई है। सफाई यह प्रतीत कर रही है कि मौके पर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था। रजवाहा की गंदगी किसानों के रास्ते पर डाल दी गयी, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

किसान पंकज बौहरे कहते हैं सफाई रजवाहा की कराई या किसानों का रास्ता अधिकारियों ने रोका है। इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारी कहीं समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबकि हाल बेहाल के बारे में छोटे अधिकारियों यानि JE से लेकर चीफ इंजीनियर तक को व्हाट्सएप एवं कॉल के माध्यम से अवगत कराया गया। SE तो दो दिन से फ़ोन ही अटेंड नहीं कर रहे हैं। SDO और SE ने फ़ोन अटेंड तक नहीं किया और न ही मौके पर पहुंचे।

किसान गोपाल पांडेय ने बताया कि निचली मांट ब्रांच गंग नहर के अधिकारियों से 150 बीघा चक के करीब 70 से 80 किसानों को सुगम रास्ता देने के लिए साफ रजवाहा की पटरी तथा एक छोटा अस्थाई या स्थाई पुल की मांग की, जिससे किसान पैदल अपने खेतों पर पहुंचकर फसल की रखवाली कर सकें और चारा आसानी से ला सकें, लेकिन उच्चाधिकारियों ने किसानों के सामने नियम कायदे गिना दिए।

राम बौहरे कहते हैं कि नियम सिर्फ सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों का रास्ता रोकने के लिए बनाए हैं या फिर सभी के लिए, लेकिन ऐसा नहीं है। पास बने निजी पुलों पर ध्यान देना चाहिए। जबकि हम किसान तो सिर्फ एक छोटे पुल की मांग कर रहे हैं। इसमें भी अधिकारी किसानों को धता बता रहे हैं। पटरी तो ऐसी कर दीं हैं कि एक बार चारे का बोझ लेकर अधिकारी स्वयं निकल कर दिखाएं यह हम किसानों की मांग है।

SE ने व्हाट्सअप के माध्यम से कहा है कि वह पिछले दो दिन से कॉन्फ्रेंस में हैं, किसानों की मांग के लिए एक्सशियन को कहा है।

किसानों ने इस संमंध बलदेव विधायक पूरन प्रकाश को अवगत कराया है। विधायक ने किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *