Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में शादी समारोह में गोली मारकर युवक की हत्या:अज्ञात हमलवारों ने चेहरे पर मारी गोली

दैनिक उजाला, मथुरा : थाना गोविंद नगर क्षेत्र में स्थित एक मैरिज होम की पार्किंग में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी समारोह में गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग पार्किंग की तरफ दौड़े तो वहां युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मैरिज होम की पार्किंग में चली गोली

मसानी दिल्ली लिंक रोड पर स्थित मैरिज होम लोटस गार्डन में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां लोगों ने पार्किंग एरिया में गोली चलने की आवाज सुनी। लोग पार्किंग की तरफ दौड़े तो वहां एक युवक का शव पड़ा था। युवक के सर से खून निकल रहा था। युवक का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस।

मैरिज होम में चल रही थी शादी

लोटस गार्डन मैरिज होम में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी समारोह में वर और वधू स्टेज पर माला डालने के लिए तैयार थे। मेहमान दावत खा रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। शादी के शोरगुल के बीच किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जिन्होंने ध्यान दिया वह पार्किंग क्षेत्र की तरफ गए। वहां उन्होंने एक गाड़ी के पास युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

जिस समय वारदात हुई उस समय मैरिज होम में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था

जिस समय वारदात हुई उस समय मैरिज होम में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था

मौके पर पहुंची पुलिस

रविवार देर रात गोली मारकर हुई युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह,CO सिटी प्रवीण मलिक और थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी शिनाख्त 25 वर्षीय राहुल गोस्वामी निवासी विकास नगर थाना हाईवे के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को वारदात स्थल से एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस को वारदात स्थल से एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ।

शव देखकर परिजनों में मची चीख पुकार

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने राहुल का शव देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई। राहुल के पिता सत्यानंद गिरी ने बताया कि उनका बेटा शाम को दिल्ली से लौटा था। इसके बाद वह शादी में आने की कहकर निकल आया। राहुल व्यापारी अखिल पटना के साथ रहता था और कभी कभी गाड़ी भी चलाता था। रविवार की शाम को अखिल पटना के बेटे के साथ वह शादी में पहुंचा। जहां अखिल पटना का बेटा शादी समारोह में चला गया जबकि वो गाड़ी लेकर पार्किंग में चला गया।

वारदात स्थल पर पड़े खून को देखकर बिलखती मृतक की बहन

वारदात स्थल पर पड़े खून को देखकर बिलखती मृतक की बहन

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल से फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। एस पी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के सर में से खून बह रहा था। पुलिस की एक टीम CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। परिजन जो लिख कर देंगे उसके अनुसार मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *