Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

दाऊजी मंदिर जा रहे व्यक्ति से लूट:पुलिस घटना को मान रही है संदिग्ध, आरोपी है जानकार

दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा : महावन थाना क्षेत्र में दाऊजी महाराज के दर्शन करने कार से जा रहे व्यक्ति को रोक कर उससे दस हजार व सोने की जंजीर लूट ली। पीड़ित ने महावन थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी हैं। लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

थाना हाईवे के गांव सतोहा निवासी देवीचरण शर्मा अपनी कार से दाऊजी महाराज के दर्शन करने बलदेव जा रहे थे। महावन थाना इलाके के शिवांगी गैस एजेंसी के समीप पीछे आयी काले रंग की स्कार्पियो ने देवीचरण की कार को रोक लिया।

पीड़ित देवीचरण।

पीड़ित देवीचरण।

पीड़ित ने बताया कि स्कार्पियो में चार लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति कपिल चौधरी को वो पहचानता था। उसने मुझे तमंचा दिखाकर मेरे गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब में रखे दस हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित देवीचरण ने बताया कि उसने काफी शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे वहां से भाग गए।

देवीचरण ने महावन थाना में पहुंचकर पुलिस को आप बीती घटना सुनाई और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ महावन भूषण वर्मा पहुंचे उन्होंने बताया कि पहचान वाले व्यक्ति पर लूट का आरोप लगाया गया है, जबकि मामला लेनदेन का दिख रहा है। फिर भी पहचान किए व्यक्ति को बुलाया गया है। लूट का मामला संदिग्ध है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed