Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में गोली मारकर युवक की हत्या:गुटका, बीड़ी-तंबाकू की दुकान चलाता था, अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लगते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नगला माना सौंख रोड पर बीती रात करीब 11 बजे एक युवक उमेश पुत्र केशव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लगते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए और इलाका पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे प्रदीप ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य शादी में गए हुए थे और यही कारण है कि अज्ञात बदमाशों ने घर पर आकर हमला कर दिया। प्रदीप का कहना है कि दो बाइकों पर चार लोग आए थे और उन्होंने उनके चाचा उमेश पर दो गोलियां चलाई जो एक सीने में और एक सिर में लगी। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उमेश घर के बाहर ही गांव में एक लकड़ी के खोखे में गुटका, बीड़ी- तंबाकू की दुकान करते थे।

थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *