Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

मथुरा में महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म:नार्मल डिलीवरी हुई, अब महिला 6 बच्चों की बन गई मां

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा के भूतेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला तीन बच्चों को जन्म दिया और तीनों ही बच्चे नॉर्मल डिलीवरी के साथ हुए।

राया क्षेत्र की सीमा ने बताया- प्रेग्नेंट होने के बाद जब उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तब उसे पहली बार मालूम पड़ा कि उसके पेट में तीन बच्चे हैं। अब सीमा 6 बच्चों की मां बन चुकी है। जन्म दिए तीन बच्चों में दो लड़की जबकि एक लड़का है। नॉर्मल डिलीवरी में लगभग 2 घंटे की प्रक्रिया रही। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

सीमा के पति इरफान कुरैशी ने डॉक्टर को धन्यवाद दिया। वहीं डॉक्टर ने सीमा के तीनों नवजात बच्चों को उपहार भेंट किया और उनके बच्चों के खुशहाल रहने का भी आशीर्वाद दिया।

प्रसूता सीमा का कहना था कि प्रेग्नेंसी के समय वह असहनीय पीड़ा महसूस करती थी। लेकिन डिलीवरी के समय उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई और नॉर्मल तरीके से उनके तीनों बच्चे हुए।

सीमा का कहना है कि तीनों बच्चे अभी उनके स्वस्थ हैं। लेकिन तीन बच्चों को ऊपर वाले ने एक साथ उनकी झोली में डाल दिया। उनके पालन पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *