Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

महाशिवरात्रि पर एलान, 25 अप्रैल से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

नई दिल्ली : पूरी दुनिया में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रही है। इस खास मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाती है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कपाट खुलने की तिथि के अवसर पर होने वाले समारोह को लेकर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने विशेष तैयारी की है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है।

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख फाल्गुन मास की त्रयोदशी तारीख को की जाएगी। परंपम्परानुसार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर कपाट खोलने की तारीख की घोषणा करते है। हर साल महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान किया जाता है।

भक्तों के साथ स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता

आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब केदारनाथ धाम की तिथि का ऐलान हो गया है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। इसको लेकर देश-विदेश के भक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *