Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

IND vs AUS : जडेजा-अश्विन की फिरकी में फंसा ऑस्ट्रेलिया, जीत को चाहिए सिर्फ 115 रन

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 263 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम दूसरे दिन 262 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 1 रन की लीड लेते हुए दूसरे दिन अच्छी शुरुआत की और एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए।

वहीं, तीसरे दिन एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में महज 113 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। अब टीम इंडिया को दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए महज 115 रन बनाने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 61 रन के स्कोर से पारी की शुरुआत की। आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका 65 रन के स्कोर पर अश्विन ने ट्रेविस हेड को आउट करके दिया। हेड ने 43 रन बनाए। इसके बाद अश्विन ने कंगारुओं को तीसरा बड़ा झटका 85 के स्कोर पर स्टीव स्मिथ को आउट करके दिया। स्मिथ 19 गेंदों पर महज 9 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *