Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में महिला PCS अफसर 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:विजिलेंस ने घर से पकड़ा

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा में महिला PCS किरण चौधरी को विजिलेंस टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विजिलेंस टीम की महिला SP ने ट्रैप कर किरण चौधरी को 70 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा।

विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि DPRO किरण चौधरी काम करने के एवज में रिश्वत मांग रही हैं। इसके बाद टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ उनके घर पर छापेमारी की। सुबह 11 बजे लखनऊ से विजिलेंस टीम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित किरण चौधरी के घर पहुंची। उनको कार में बैठाकर ले गई।

2 तस्वीरें देखिए…

तस्वीर किरण चौधरी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित घर की है, जहां विजिलेंस टीम ने छापेमारी की।

तस्वीर किरण चौधरी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित घर की है, जहां विजिलेंस टीम ने छापेमारी की।

विजिलेंस टीम ने किरण चौधरी के घर के बाद कार्यालय पर भी छापेमारी की।

विजिलेंस टीम ने किरण चौधरी के घर के बाद कार्यालय पर भी छापेमारी की।

4 गाड़ियों से पहुंची टीम

DG विजिलेंस राजीव कृष्णा ने बताया, DPRO को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम 4 कारों से किरण चौधरी के घर पहुंची। कार में 4-5 महिला अधिकारी मौजूद थीं, साथ में अन्य अफसर भी थे।

छापेमारी के दौरान किरण चौधरी का मोबाइल फोन जमा करा लिया गया। बंद कमरे में महिला अधिकारियों ने मथुरा DPRO से करीब 30 से 45 मिनट तक पूछताछ की।

DPRO किरण चौधरी 2021 से मथुरा जिले में तैनात हैं।

DPRO किरण चौधरी 2021 से मथुरा जिले में तैनात हैं।

ग्राम प्रधान ने की थी शिकायत

DPRO किरण चौधरी को लेकर एक ग्राम प्रधान ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि महिला अफसर काम करने के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही हैं। इसके बाद लखनऊ से विजिलेंस की दो टीमें किरण चौधरी की छानबीन में लग गईं।

किरण के पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। मथुरा के घर में ससुर और ननद हैं। किरण कल से ऑफिस नहीं आई थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *