Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में बोर्ड परीक्षा की तैयारी: 5 जोन और 15 सेक्टर में बांटा जिला, 120 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

दैनिक उजाला, मथुरा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10th और 12th की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा हेतु 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 120 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 120 केंद्र व्यवस्थापक, 120 वाहन केंद्र व्यवस्थापक तथा 4705 कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। मथुरा में प्रश्न पत्र प्राप्त हो गए हैं, जो कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में रखे हुए हैं। जिसकी सुरक्षा सशस्त्र पुलिस बल द्वारा की जा रही है। टीम भावना के साथ सभी अधिकारी व शिक्षक काम करे। बोर्ड द्वारा दिए गए गाइड लाइन का सभी केंद्र व्यवस्थापक अध्ययन करे। बोर्ड द्वारा दिए गए नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करे।

बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश पाण्डेय ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन, सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। मथुरा के 10 राजकीय विद्यालय, 73 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 37 वित्त विहीन विद्यालय कुल 120 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें हाईस्कूल के 34972 तथा इंटरमीडिएट के 37478 कुल 72450 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केंद्र के सीसीटीवी कैमरों को चेक करे, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करे तथा सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक समय पर केंद्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दिनांक 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी, जिसमें प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक होंगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को 5 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है

बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को 5 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है

पुलिस बल रहेगा तैनात

पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी केंद्रों पर पुलिस बल समय से उपलब्ध होगा। कोई अन्य समस्या उत्पन्न होने पर आप डायल 112 पर सूचना दे सकते है। पुलिस आपकी मदद हेतु तत्काल पहुंचेगी। परीक्षा को सूचितापूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि मथुरा में 6 सचल दल निरंतर भ्रमण शील रहेंगे। वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिससे सभी केंद्रों पर निगरानी रहेंगी।

यह रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *