Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अमर शहीद छैलबिहारी की प्रतिमा का अनावरण

  • शहीद छैलबिहारी सदैव हम सभी के दिलों में रहेंगे : किशन चौधरी  

दैनिक उजाला, मथुरा : शहीद सेनायक छैलबिहारी के पैतृक गांव नगला देविया विधानसभा गोवर्धन में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने फूलमाला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद छैलबिहारी देश सेवा में 31जुलाई 1992 में शहीद हो गया, आज उनकी प्रतिमा का अनावरण उनके गांव में करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। समाज का हर माता-पिता छैलबिहारी जैसे बहादुर पुत्र को जन्म देकर देश सेवा के लिए तैयार करें, उन्होंने कहा इस परिवार के लिए आगे भी जो बन पायेगा, किया जायेगा। शहीद छैलबिहारी सदैव हम सभी के दिलो में रहेंगे।

विदित रहे कि गांव नगला देविया में जन्म लेने वाला छैलबिहारी को ऑपरेशन रक्षक के दौरान 22 ग्रेनेडियर्स को जम्मू कश्मीर के अवन्तिपुरा जिले के फ्रीसल गांव में अस्थाई कैम्प लगाने का आदेश मिला था, 31 जुलाई1992 की अर्द्धरात्रि जब छैलबिहारी बटालियन के कमान अधिकारी अपनी क्यूआरटी के साथ कैम्प से ब्रिगेड हैड क्वार्टर में जा रहे थे उस समय आंतकवादियों ने हमला कर दिया था उसे दौरान नायक छैलबिहारी अपने अधिकारी की क्यूआरटी में राकेट लांचर के साथ तैनात था, आंतकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गया। राष्ट्र रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छैलबिहारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश के पुत्र पंकज प्रकाश, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के पुत्र राजा ठाकुर, एमएलसी ओमप्रकाश के पुत्र उमेश प्रताप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिसौदिया, गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन मनीष लम्बरदार, प्रताप सिंह राणा, शहीद वीरांगना रामवती देवी, दिनेश हवलदार, सुरेश सिंह, पन्नालाल, वीरेन्द्र, सत्यपाल, अर्जुन हवलदार, प्रकाश सिंह, जगदीश हवलदार आदि ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा कुंतल ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *