Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

यूपी बोर्ड : एसपीएस कॉलेज ने किया बेहतर परिणाम वाले छात्रों का सम्मान

  • हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने दिया सम्मान

दैनिक उजाला, मथुरा : यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेहतर 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एसपीएस इंटर कॉलेज, शाहपुर प्रशासन ने सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक सुशील तरकर ने छात्र-छात्राओं को बुके, ट्रॉफी, तस्वीर और पटुका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मथुरा जिले में इंटर परीक्षा में टॉप टेन की सूची में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर रहे आकाश को टेबलेट देकर सम्मानित किया। छात्र मुनेन्द्र, परशुराम, अनिश ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए।

प्रधानाचार्य अनिल तरकर ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। अगर देश का भविष्य आगे बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ी उस बेहतर रास्ते पर चलेगी, जो उन्हें मिलेगी। इसलिए छात्रों का सम्मान विद्यालय का ध्येय है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। जो भी छात्र अब 10 और 12वीं की कक्षा में में पढ़ाई करेंगे, उन छात्रों को बेहतर परिणाम वाले छात्रों से सीखने की जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *