Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

होली से पहले फूटा महंगाई बम: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, देखें दाम

नई दिल्ली : आसमान छू रही महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार रोजमर्रा की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। मार्च के पहले दिन आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये से अधिक बढ़ गए। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 और उत्तरप्रदेश में 1112 रुपए हुई। होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

रसोई गैस की कीमत बढ़ी

एक मार्च बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए में हो गया है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

होली से पहले महंगाई का बम फूटा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ घरेलू कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। इसके दाम में 350.50 रुपये की भारीभरकम बढ़ोतरी कर दी गई है। 350.50 रुपये महंगा होने के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2119.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *