Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा विद्युत चीफ बोले हमें डायरेक्ट काल मत करो: एसई बोले बलदेव में सब कुछ सही, झूठ बोल रहे स्थानीय?

  • शनिवार को फिर 12 घंटे बाद बलदेव को बिजली मिली
  • बलदेव की विद्युत व्यवस्था बदहाल, लोग बोले अधिकारी देख नहीं रहे इन्हें हटाओ
  • दक्षिणांचल एमडी को बलदेव वासियों ने किया ईमेल

दैनिक उजाला, बलदेव : बलदेव में बिजली के हाल बेहाल हैं। अधिकारी फ़ोन नहीं उठा रहे और एसई देहात अपनी मनमर्जी उतारू हैं। अधिकारियों की लापरवाही पर बलदेव वासियों में उबाल है। अब सीधे दक्षिणांचल एमडी को ईमेल किया है।

शुक्रवार को तो 11 घंटे बाद दिन में बलदेव को बिजली मिली। इसके बाद शनिवार फिर वही हाल रहा और 12 घंटे बाद बिजली कस्बा में आयी।
सुजीत वर्मा ने मथुरा जिले के चीफ इंजीनियर को कॉल कर बलदेव की विद्युत समस्या से अवगत कराया तो चीफ बोले हमें डायरेक्ट कॉल मत करो, पहले SDO, जेई और एक्सईएन को कॉल करो। सुजीत वर्मा ने बताया कि यही अधिकारी पिछली वर्ष थे तो भी यही हालात थे। आज भी वही हैं और हालत जस की तस हैं। अब किसे कॉल करें।

दैनिक उजाला ने एसई देहात को फ़ोन लगाया तो बोले बलदेव में सब कुछ ठीक है। कोई समस्या नहीं है।
सबसे बड़ी बात यह है कि जब सब कुछ ठीक है तो लोग परेशान क्यों हैं।

स्थानीय मन्नू पुजारी ने बताया कि बलदेव तीर्थ स्थल को 12 से 14 घंटे तक लाइट नहीं मिल रही और अधिकारी सिर्फ इसी बात पर लगे हैं कि हमें काल मत करो। आखिर चाहते क्या हैं अधिकारी। एसई जैसे अधिकारी यह भी नहीं सोचते हैं कि बलदेव का भ्रमण कर समस्याओं को जाना जाय। इन महोदय का तो फ़ोन भी नहीं उठता है।

बलदेव वासियों ने एमडी को ईमेल के माध्यम से शिकायत लिखी है। साथ ही अधिकारियों के अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *