Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा

जयपुर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2023) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *