Breaking
Sun. Feb 22nd, 2026

आगरा में DRM के लिए आमने-सामने हुए भाजपा विधायक:बाबूलाल ने कहा- DRM निकम्मा

आगरा : आगरा में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने DRM के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें निकम्मा अधिकारी कह दिया। कहा- डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल को यही नहीं पता कि आगरा में कौन विधायक है? कौन सांसद है?

रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा है। मैंने उन जगहों के बारे में बताया। इसके बाद DRM ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। वो मुझे विधायक नहीं समझते। मैं फोन करता हूं, तो मेरा फोन नहीं उठाते। ऐसे अधिकारी की आगरा में कोई जगह नहीं। वहीं, एत्मादपुर से भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल ने DRM तेज प्रकाश अग्रवाल की तारीफ की। उन्हें अच्छा अधिकारी बताया।

दरअसल, अमृत भारत योजना के तहत यूपी के 19 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया। गुरुवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन रेलवे स्टेशनों का इनॉगरेशन किया। इसी के चलते ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम हो रहा था।

तस्वीरें देखिए…

फतेहपुर सीकरी से विधायक बाबूलाल ने कहा- DRM मेरा फोन नहीं उठाते, वो निकम्मे हैं।

फतेहपुर सीकरी से विधायक बाबूलाल ने कहा- DRM मेरा फोन नहीं उठाते, वो निकम्मे हैं।

एत्मादपुर क्षेत्र से विधायक डॉ. धर्मपाल बोले- DRM तेज प्रकाश अग्रवाल ने मेरे सभी काम किए।

एत्मादपुर क्षेत्र से विधायक डॉ. धर्मपाल बोले- DRM तेज प्रकाश अग्रवाल ने मेरे सभी काम किए।

दो भाजपा विधायक ही एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे

कार्यक्रम के मंच से विधायक बाबूलाल ने कहा- फतेहपुर सीकरी में लोगों ने रेलवे की जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। मैंने इसकी शिकायत डीआरएम से की, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। मैं डीआरएम के इस बर्ताव की शिकायत रेल मंत्री से करूंगा। डीआरएम का व्यवहार कतई अच्छा नहीं है।

वहीं, मंच से एत्मादपुर क्षेत्र से विधायक डॉ. धर्मपाल ने कहा- पता नहीं बाबू लाल जी को DRM से क्या शिकायत है? मैं तो कहना चाहता हूं कि मैंने आज तक उन्हें जो भी काम बताए, सब पूरे हुए। शिकायतों का संज्ञान लिया। मैं तो कहूंगा, उनसे अच्छा कोई अधिकारी नहीं।

DRM तेज प्रकाश अग्रवाल से विधायक बाबूलाल के बयान पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा- नो कमेंट। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।

पहले भी विवादों में रहे हैं बाबूलाल

फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक बाबूलाल पहले भी विवादों में रहे हैं। नवंबर, 2024 में राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के मंच पर कुर्सी न मिलने पर भी बवाल हुआ था। इसी कार्यक्रम में मंच संचालक ने विधायक पक्षालिका सिंह को मंच में आकर बैठने के लिए कहा। पक्षालिका सिंह मंच की तरफ बढ़ीं। इस बीच विधायक चौधरी बाबूलाल खड़े हुए। उन्होंने कहा कि यह कौन-सा तरीका है? हर विधायक को मंच में बुलाया जाना चाहिए। किसी एक को नहीं। यह विधायकों का अपमान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *