Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

मध्य प्रदेश में कई जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि

भोपाल : प्रदेश में मौसम बिगड़ने से शनिवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। भोपाल में सुबह नर्मदापुरम रोड पर हल्की बौछारें पड़ीं, वहां शाम को करीब 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मंदसौर, शाजापुर, रतलाम और राजगढ़ जिले में कई स्थानों पर वर्षा हुई। खंडवा और शाजापुर में ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस तरह की स्थिति तीन-चार दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम में इस बदलाव ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इस दौरान ओले भी गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बना हुआ है। हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *