Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

इस माह कूनो के खुले जंगल में छोड़े जाएंगे तीन चीते

भोपाल : मध्य प्रदेश का वन्य प्राणी मुख्यालय मार्च के दूसरे सप्ताह में तीन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के खुले जंगल में छोड़ेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इनमें दो मादा और एक नर चीता होगा। ये उन आठ चीतों में से हैं, जिन्हें नामीबिया से लाकर 17 सितंबर, 2022 को कूनो में छोड़ा गया था।

नामीबिया के चीता विशेषज्ञ पहले से ही कह रहे थे कि चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और जंगल में छोड़े जा सकते हैं, लेकिन जनवरी में मादा चीता सासा के बीमार होने के बाद वन अधिकारी आश्वस्त नहीं हो पा रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों से दूसरा परामर्श लिया गया। उनकी सहमति के बाद तीन चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, पर्यटकों को चीता देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को लाए गए 12 चीते तो अभी क्वारंटाइन बाड़े में ही हैं।

खुले जंगल में भी चीतों को पर्यटकों से दूर रखा जाएगा। जिस क्षेत्र में चीते होंगे, वहां पर्यटक नहीं जा सकेंगे। सबसे पहले नामीबिया से तीन नर एवं पांच मादा चीता लाए गए थे। इनमें से तीन चीते ऐसे हैं, जो जन्म के बाद से ही कैप्टिविटी (कैद) में रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *