Breaking
Thu. Jan 22nd, 2026

जब होली के रंगों से सराबोर नजर आया था बॉलीवुड, देखिए क्या रखे फिल्मों के नाम

डिजिटल डेस्क : होली के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। अभी से त्योहरा का असर दिखने लगा है। इस प्यार भरे त्योहार में दुश्मन भी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले लग जाते हैं। वहीं फिल्मों में भी होली के त्योहार को काफी महत्व दिया जाता है। इस त्योहार को बॉलीवुड फिल्मों में प्रमुखता से दिखाया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका नाम इस त्योहार पर ही रख दिया गया है। जी हां फिल्मी दुनिया में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका नाम होली पर पड़ा है।

होली फिल्म 1940 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम ही त्योहार केसनाम पर रख दिया गया था। इस फिल्म में मोतीलाल, सितारा देवी, खुरशीद बानो और याकूब खान महबूब खान लीड रोल में नजर आए थे।

साल 1959 में आयी फ़िल्म ‘नवरंग’ को होली के त्योहार पर जरूर याद किया जाता है। इसी फ़िल्म का गीत ‘चल जा रे हट नटखट’ एक ऐसा गीत है जो आज भी होली के मौके पर खूब सुना जाता है।

फिल्म ‘होली’ 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

होली आई रे साल 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रेमेंद्र, बलराज साहनी, रहमान और कन्हैया लाल लीड रोल में थे। शत्रुघ्न सिन्हा और माला सिन्हा की जोड़ी ने इस फ़िल्म में रंग भर दिया था।

1973 में आयी राजिंदर सिंह बेदी की फ़िल्म ‘फागुन’ भी खास होला को ध्याम में रखकर बनाई गई थी। धर्मेद्र, वहीदा रहमान और जया भादुड़ी अभिनीत फ़िल्म है फागुन। फागुन का अर्थ भी होली के महीने से है।

फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन एसआर प्रताप ने किया था।

कर्मा, कन्फेशन एंड होली फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुष्मिता सेन, रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आई थीं।

इसी कड़ी में अनुराग कश्यप की फ़िल्म ‘गुलाल’ (2009) का नाम भी शामिल किया जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *