Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

यूपी टी- 20 लीग का ऑक्शन आज: कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी कोर टीम को रखा बरकरार

  • यूपी टी- 20 लीग: 212 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, पिछली बार भुवनेश्वर कुमार थे सबसे महंगे खिलाड़ी

लखनऊ : UP T- 20 लीग सीजन 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज होगी। सेंट्रम होटल में आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन में 220 खिलाड़ियों की 6 टीमों के लिए बोली लगाई जाएगी। इसमें अधिकतर जिले स्तर के खिलाड़ी हैं,जबकि तीसरा सीजन हाईब्रिड मॉडल पर 23 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।

इसके मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

यूपी टी20 लीग 2025 के लिए विमल इलायची द्वारा समर्थित कानपुर सुपरस्टार्स ने आज होने वाले प्लेयर ऑक्शन से पहले अपनी रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। पिछले सीज़न में फाइनल तक का शानदार सफर तय करने वाली टीम इस बार एक कदम और आगे बढ़ने के इरादे से ताकत और संतुलन का सोच-समझकर चयन कर रही है।

इस लिस्ट की अगुवाई कर रहे हैं धमाकेदार और अनुभवी बल्लेबाज़ समीर रिज़वी, जिन्होंने भारत की कई बड़ी फ्रेंचाइज़ी लीग्स में अपनी पहचान बनाई है। रिज़वी की निरंतरता और मैच जिताने की क्षमता को कानपुर सुपरस्टार्स की बल्लेबाज़ी की रीढ़ माना जाता है।

टीम इस बार पिछले सीज़न की लय को बरकरार रखते हुए नए जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। फ्रेंचाइज़ी की नज़र इस बार प्लेयर ऑक्शन में उन कमज़ोर कड़ियों को मजबूत करने, स्क्वाड में गहराई लाने और इस मजबूत कोर के इर्द-गिर्द एक चैम्पियन टीम तैयार करने पर है।

वीकॉर्प एक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर, लव मलिक ने कहा, “हमारी टीम ने पिछले सीज़न में जो फाइनल तक का सफर तय किया, उस पर हमें गर्व है। हमें भरोसा है कि यह रिटेन कोर हमारे आने वाले सफर की नींव बनेगा। ऑक्शन में सही प्लेयर जोड़कर हम अपने फैन्स के लिए एक और रोमांचक सीज़न देने को तैयार हैं।”

कानपुर सुपरस्टार्स यूपी की इस सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट, धमाकेदार परफॉर्मेंस और अपने फैन्स से गहरे जुड़ाव की अपनी परंपरा को इसी जोश के साथ आगे बढ़ाने को तैयार हैं।

रिटेन किए गए प्लेयर्स

समीर रिज़वी: बैटर
आकिब खान: मीडियम पेसर
विनीत पँवार: मीडियम पेसर
शौर्य सिंह: बैटिंग ऑलराउंडर
आदर्श सिंह: लेफ्ट हैंड बैटर
मुकेश कुमार: स्पिन बॉलर
शुभम मिश्रा: बॉलिंग ऑलराउंडर
पंकज कुमार: स्पिन बॉलर
अभिषेक पांडेय: विकेटकीपर

ग्रीनपार्क में खेला जाएगा फाइनल

लखनऊ में मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर छह फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगी। जानकारी के अनुसार] इकाना स्टेडियम में 23 अगस्त से 3 सितंबर तक लीग के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि बाद के मैच और फाइनल कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे।

आधिकारिक घोषणा ऑक्शन के दौरान शाम करीब 4 बजे होगी। इसमें काशी रुद्राज टीम सबसे अधिक खिलाड़ियों की खरीदारी करेगी। इसके साथ ही मेरठ मावेरिक्स, गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपर स्टार, नोएडा किंग्स भी खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी।

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पिछली बार ऑक्शन में हुए थे शामिल।

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पिछली बार ऑक्शन में हुए थे शामिल।

इकाना स्टेडियम में होंगे कई घरेलू मुकाबले

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि इकाना स्टेडियम राष्ट्रीय स्तर के अधिकतर घरेलू मुकाबलों की मेजबानी करेगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (26 नवंबर से 8 दिसंबर), वीनू मांकड ट्रॉफी (9 से 17 अक्टूबर), अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी (26 अक्टूबर से 11 नवंबर) और महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट (13 से 21 दिसंबर) के मुकाबले लखनऊ में होंगे। रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच भी यहां खेले जा सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *