Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

दिल्ली: 50 दिनों तक बंद रहेगा चिराग फ्लाईओवर, इस रास्ते का करें प्रयोग

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली की जनता को एक बार फिर से ट्रैफिक से जूझना पड़ेगा। राजधानी के आश्रम फ्लाईओवर चालू होने जाने के बाद अब चिराग फलाईओवर की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को आज (12 मार्च) से मरम्मत कार्यों के चलते अगले 50 दिनों तक बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) द्वारा फ्लाईओवर के हर लेन की मरम्मत को पूरा करने के लिए 25-25 दिन का प्लान तैयार किया है।

इसके संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया है कि पहले चरण में नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर तक इस सड़क को बंद किया जाएगा। इसके चलते नेहरु प्लेस से चिराग दिल्ली, सीआर पार्क, नेहरु प्लेस, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, कालकाजी सहित अन्य जगहों पर भारी जाम लगने की संभावना है। दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को आईआईटी और एम्स जाने के लिए नेहरु प्लेस से लाला लाजपत राय मार्ग पर जाने की सलाह दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि चिराग फलाईओवर की मरम्मत काम की वजह से मार्ग के बंद होने से अन्य मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से भारी जाम लगने की संभावना है। इससे आम जनता को असुविधा हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि वह समय से पहले घर से निकले या फिर वैकल्पिक मार्ग का चयन करने की सलाह दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *