Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक:3100KG आम से सजाया गया शिवालय

जयपुर : सावन महीने के पहले सोमवार पर आज राजस्थान के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा सहित तमाम शहरों में सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज पहले सोमवार को विशेष संयोग बन रहे हैं। 14 जुलाई को धनिष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग और गणेश चतुर्थी एक साथ पड़ रही है।

जयपुर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर के महंत शक्ति व्यास ने बताया- 3100 किलो आम से मंदिर की सजावट की गई है। शाम को 56 भोग लगाए जाएंगे। भगवान भोलेनाथ का सुबह 3 बजे 151 किलो गाय के घी से अभिषेक, इसके बाद पंचामृत अभिषेक किया गया। जलाभिषेक शाम 4 बजे तक चलेगा। उसके बाद महादेव का आम से श्रृंगार किया जाएगा।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया।

जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में कावड़ियों ने पहले जलाभिषेक किया

जयपुर के वैशाली नगर स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को सुबह तीन बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह मंगला आरती के बाद सबसे पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर समिति सदस्य श्रीप्रकाश सोमानी ने बताया कि मंदिर में शाम 4 बजे तक जलाभिषेक होगा। इसके बाद भोलेनाथ का 2 क्विंटल देशी-विदेशी फूलों से फूल बंगला तैयार किया जाएगा। भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी।

शिवालयों की PHOTOS…

जयपुर के वैशालीनगर स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में सबसे पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

जयपुर के वैशालीनगर स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में सबसे पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

जयपुर के गलताजी से जल भरकर अलग-अलग शिवालयों के लिए कांवड़िए रवाना हुए थे।

जयपुर के गलताजी से जल भरकर अलग-अलग शिवालयों के लिए कांवड़िए रवाना हुए थे।

ताड़केश्वर महदेव मंदिर में सुबह 3 बजे 151 किलो गाय के घी से अभिषेक, इसके बाद पंचामृत अभिषेक किया गया।

ताड़केश्वर महदेव मंदिर में सुबह 3 बजे 151 किलो गाय के घी से अभिषेक, इसके बाद पंचामृत अभिषेक किया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर को 3100 किलो ग्राम आम से सजाया गया है।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर को 3100 किलो ग्राम आम से सजाया गया है।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी है।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी है।

सोमवार को दौसा के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

सोमवार को दौसा के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *