Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बच्ची की रेप के बाद हत्या…55 साल का आरोपी ढेर:फर्रुखाबाद में CCTV में दिखा था, SP बोलीं- आरोपी साइको था

फर्रुखाबाद : यूपी के फर्रुखाबाद में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या करने वाला 55 साल के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के सीने पर गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉ जय सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश की पहचान मोहम्मदाबाद कोतवाली के पखना गांव निवासी मनु के रूप में हुई है। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। मनु सुभाष अविवाहित था। उसके परिवार में कोई नहीं है।

SP आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मनु सुभाष एक साइको था। वह घूम-घूमकर मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, अपहरण कर फिरौती मांगने जैसे कई संगीन मामले शामिल हैं।

तस्वीर…

पुलिस को मौके से अपराधी की पिस्टल मिली है, जिससे उसने फायरिंग की।

पुलिस को मौके से अपराधी की पिस्टल मिली है, जिससे उसने फायरिंग की।

मुठभेड़ वाली जगह पर अपराधी की चप्पल पड़ी हुई।

मुठभेड़ वाली जगह पर अपराधी की चप्पल पड़ी हुई।

एनकाउंटर स्पॉट पर जांच करती फोरेंसिक टीम।

एनकाउंटर स्पॉट पर जांच करती फोरेंसिक टीम।

CCTV से हुई थी आरोपी की पहचान

28 जून को मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के अलीपुर खेड़ा के पास खेत में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिला था। बच्ची फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज की रहने वाली थी। वह मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नींवकरोरी के पास अपनी बुआ के घर आई थी। 27 जून बगीचे में आम खाने गई थी। वहीं से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची नहीं मिली।

जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें एक 55 साल का व्यक्ति साइकिल से जाते हुए दिख रहा था और उसके पीछे बच्ची चलती हुई नजर आ रही थी। यह फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। अगले दिन करीब 35 किलोमीटर दूर मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के देवीपुर में एक खेत में नहर किनारे मिला बच्ची का शव मिला।

मैनपुरी पुलिस ने फर्रुखाबाद पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी लापता बच्ची के रूप में की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में बच्ची का शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीण शव को ट्रैक्टर में रखकर रात 8 बजे ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंच गए।

फर्रुखाबाद-दिल्ली रोड जाम कर दिया। एसडीएम रवींद्र सिंह के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। परिजन शव लेकर गांव लौट गए। एसपी आरती सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मदाबाद ब्लॉक के मीरापुर थाना क्षेत्र के पखना गांव का निवासी मनु (55) के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए 25 हजार का इनाम जारी किया। जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था। पुलिस टीम 20 दिन से आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर बिलख उठे थे माता-पिता

बच्ची के पिता ने घटना के समय बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटी और एक बेटा है। मृत बेटी तीसरे नंबर की थी। बच्ची की मां गृहिणी है। परिवार वाले पोस्टमॉर्टम हाउस पर फूट-फूटकर रोने लगे थे। बच्ची की मां बदहवास हो गई।

सीसीटीवी में आरोपी मनु साइकिल लेकर पैदल जाते हुए दिख रहा था। उसके पीछे-पीछे बच्ची चल रही थी।

सीसीटीवी में आरोपी मनु साइकिल लेकर पैदल जाते हुए दिख रहा था। उसके पीछे-पीछे बच्ची चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, मनु सुभाष अविवाहित था। वह घूम-घूम कर पन्नियां और कूड़ा बीनता था। वह पखना गांव में अकेले ही रहता था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *