Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

बिहार में होमगार्ड भर्ती अभ्यर्थी से एंबुलेंस में गैंगरेप:फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते समय बेहोश हुई

  • अस्पताल ले जा रहे ड्राइवर-टेक्नीशियन ने दरिंदगी की

गया : बिहार के गया में होमगार्ड भर्ती के लिए आई लड़की (26) के साथ एंबुलेंस में गैंपरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को चुप रहने की धमकी दी थी।

यह घटना 24 जुलाई (गुरुवार) की है। इसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ है। लड़की बीएमपी-3 के मैदान में होमगार्ड भर्ती के लिए पहुंची थी। फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते समय बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, चलती एंबुलेंस में पहले टेक्नीशियन ने रेप किया, फिर गाड़ी सुनसान जगह पर रोककर ड्राइवर ने दरिंदगी की। पीड़ित ने अस्पताल पहुंचकर महिला डॉक्टर को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में लिया।

चलती एंबुलेंस में टेक्नीशियन ने किया रेप

लड़की ने पुलिस को बताया कि, ‘फिजिकल टेस्ट के दौरान मैं चक्कर खाकर गिर गई थी। थोड़ी देर मुझे वहीं बैठाया गया। ग्राउंड में मौजूद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मुझे अंदर बैठाया।’

सूत्रों के मुताबिक, भर्ती ग्राउंड से मुख्य मार्ग डोभी-पटना पर एम्बुलेंस पहुंची। तो एंबुलेंस स्टाफ ने गाड़ी रोककर एडमिट कार्ड गले से निकाल लिया। BMP-3 के गेट पर खड़े लोगों से पूछताछ की कि क्या इस पीड़ित का कोई जानने वाला है। लेकिन जब कोई परिचित नहीं मिला, तो एम्बुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हो गई।

रास्ते में टेक्नीशियन ने बेहोश युवती के साथ इलाज के बहाने गलत हरकत शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित ने बताया है कि टेक्नीशियन ने उसके चेहरे पर कोई स्प्रे मारा, जिससे वह पूरी तरह बेहोश हो गई।

हालांकि पीड़िता का यह भी कहना है कि उसे थोड़ी बहुत आवाजें सुनाई दे रही थी। इसी दौरान चलती एंबुलेंस में टेक्नीशियन ने दुष्कर्म किया।

सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर ड्राइवर ने की दरिंदगी

घटना के दौरान पीड़िता बेहोश रही। पीड़ित का कहना है कि बेहोशी की हालत में उसके शरीर के साथ क्या हो रहा था, इसका उसे तनिक भी एहसास नहीं था।

सिकरिया मोड़ पर दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के दौरान जब युवती को होश आया, तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी

घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एम्बुलेंस मुख्य रास्ते से गायब होती दिखी। फिर लौटते हुए नजर आई। मेडिकल जांच और पीड़ित के बयान के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पुलिस के तमाम अधिकारियों ने शाम 5 बजे तक लगातार पूछताछ की। पीड़ित और आरोपियों के कपड़े को पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। इसके अलावा एम्बुलेंस के अंदर से भी FSLकी टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *