Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

ग्राम बिलारा में लगा मेला, बच्चों और बुजुर्गों ने उठाया लुत्फ़

  • सादाबाद के ग्राम बिलारा में होली के बाद प्रतिवर्ष लगता है मेला

रिषिकान्त उपाध्याय

सादाबाद : प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी होली के ठीक 11 दिन सादाबाद तहसील के गांव बिलारा में भव्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

विदित रहे कि प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले का लुत्फ उठाने के लिए गांव बिलारा के वाशिन्दों को तो काफी इन्तेजार रहता ही है, बल्कि आसपास गांववासी भी इस मेले का भरपूर लाभ उठाते हैं।

दो दिवसीय इस मेले का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सुबह से ही बच्चों, नौजवान व बुजर्गो की काफी भीड़ उमड़ती देखी गयी। महिलाओं ने भी घरों से अपने बाहर रख मेले का जमकर आनंद लिया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग झूले, बड़ा झूला सहित सरकने वाले झूले ने भी मेले की रौनक बढ़ा रखी थी।

साईकल दौड़ के दौरान समिति के सदस्य।

खेल खिलौनों के साथ खाने पीने के काफी व्यंजनों की दुकान भी लगी हुई थीं। वर्षभर बाद लगने वाले मेले की यादों को संजोए रखने के लिए दर्शकों ने व्यंजनों का भी स्वाद चखा और अपने आप मोबाइल के कैमरे में कैद करने से पीछे नहीं रहे। मेले में लगे व्यंजनों की खुशबू समूचे गांव वासियों को मेला लगे होने की याद दिला रही थी।

मेला बच्चों के खिलौने।

इसी दौरान पैदल दौड़, साईकिल दौड़, घोड़ी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के वाशिन्दों ने भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। घोड़ी दौड़, साइकिल दौड़ और पैदल दौड़ में प्रथम विजयी को 2100 रुपये एवं द्वितीय को 1600 रुपये की राशि देकर प्रोत्साहित किया।

मेला में घोड़ी दौड़।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य भोला चौधरी ने बताया कि गांव बिलारा में यह मेला वर्षों से चला आ रहा है, जिसे ग्राम मेला कमेटी एवं गांव वासियों के सहयोग से आयोजित कराया जाता है। बच्चों, नौजवानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है।

उन्होंने कहा कि वर्षभर बाद लगने वाले इस मेले से एकता तो कायम रहती ही है, बल्कि यहां के वासियों में एक प्रेम की वह मिठास भी घुल जाती है, जिस प्रकार एक लंबे समय बाद किसी एक पारिवारिक सदस्य से मिले हों।
भोला ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दूर से कलाकार आकर अपनी मधुर आवाज से जनता आनंद की अनुभूति कराएंगे।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, फूल सिंह चौधरी, ग्राम सदस्य नीरज चौधरी, कुलदीप फौजदार, कमल चौधरी, पवन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *