Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ 29-30 मार्च को धरना देंगी ममता बनर्जी

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी अपने राज्य के लंबित केंद्रीय बकाया के विरोध में इस महीने यानि की मार्च माह में दिल्ली में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी। भुवनेश्वर के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता हवाईअड्डे पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, वह 29-30 मार्च को धरना देंगी। हमारे 100 दिन के काम का पैसा नहीं दिया गया। बजट में भी बंगाल को कुछ नहीं दिया गया। इसलिए केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ 29.30 मार्च को अंबेडकर मूर्ति के सामने धरना दूंगी।

मोदी सरकार पर बरसते हुए उन्होंने सिर्फ कुछ लोग ये देश चला रहे हैं। अडानी और मेहुल चोकसी इनके परम मित्र हैं और भाजपा सिर्फ इन लोगों के लिए काम कर रही है। मेहुल चोकसी का नाम रेड कॉर्नर नोटिस लिस्ट से हटा दिया गया है।

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहाकि, हमने 12,000 किमी अतिरिक्त ग्रामीण सड़कें बनाने के लिए अपने खजाने से पैसा खर्च किया है। हमें अपनी सफलताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा मिली है। लेकिन फिर भी हमें हमारे वैध बकाया से वंचित रखा गया है। हमें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारे लंबित बकाया राशि प्राप्त नहीं हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *