Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

केजरीवाल ने लिखी पीएम को चिट्ठी, ‘हाथ जोड़ता हूं बजट पास कर दें’

नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार को बजट पेश होना था, लेकिन आखिरी समय में इस पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से विज्ञापन समेत तीन मुद्दों पर जवाब मांगा है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी है।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बजट आज पेश न हो पाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि वह दिल्ली का बजट पास कर दें। गौरतलब है कि दिल्ली के बजट में कई ऐसे प्रावधान थे जिसे चिन्हित करते हुए गृहमंत्रालय ने उस पर जवाब मांगा था। इसी के बाद आप सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली का बजट पास नहीं होने दे रहे। सीएम ने आगे पूछा, ‘आप हम दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं? कृपया दिल्ली का बजट मत रोकिए। दिल्ली वाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं, हमारा बजट पास कर दीजिए।’

LG ऑफिस ने कहा- सरकार ने नोट्स के जवाब ही नहीं दिए
केजरीवाल के बयान पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) ऑफिस ने स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें बताया गया कि LG वीके सक्सेना ने बजट पास कर कुछ नोट्स जोड़कर उन्हें 9 मार्च को दिल्ली सरकार के पास भेज दिया था। दिल्ली सरकार ने फिर इसे राष्ट्रपति से अप्रूव कराने के लिए गृह मंत्रालय को भेजा।

यही वजह है कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है, ‘देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *