Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को एमपी के पत्रकार ने भेजा कानूनी नोटिस, सिन्हा ने गांधीजी की डिग्री पर उठाया था सवाल

ग्वालियर : राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर किए गए बयान के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो जाने के चलते जहां एक ओर मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में सियासी पारा अपने उछाल पर है।

वहीं अब पत्रकार और गांधीवादी कार्यकर्ता डॉ राकेश पाठक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में मिथ्यावाचन करने पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि सिन्हा सात दिन में अपने बयान पर लिखित में सार्वजनिक माफी मांगें अन्यथा अदालती कार्यवाही के लिए कदम उठाया जाएगा।

ज्ञात हो कि 23 मार्च को ग्वालियर के निजी विश्वविद्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान में मनोज सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा था कि शायद कम लोगों को मालूम है.. देश में अनेक पढ़े लिखे लोगों को यह भ्रांति है कि गांधी जी के पास लॉ डिग्री थी, गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *