Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

AAP ने 11 भाषाओं में जारी किया ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का पोस्टर

नई दिल्ली : दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों राजधानी में मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर को लेकर बीजेपी और आप के बीच घमासान हुआ था। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व में केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल सरकार ने इन पोस्टरों के जरिए अब बड़ा प्रहार करने तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर 11 भाषाओं में जारी किया। आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में यह पोस्टर लगाने जा रही है।

अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इन पोस्टरों के संबंध में जानकारी दी है। आप के मंत्री ने कहा कि 30 मार्च को मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर पूरे देश में लगाए जाएंगे। इन पोस्टर को 11 अलग अलग भाषाओं में जारी किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह पोस्टर उर्दू, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, तेलुगु, बांग्ला, मराठी, हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में जारी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीते दिनों राजधानी में मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर कुछ इलाकों में मिले थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस पोस्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया था। दिल्ली में ऐसे पोस्टर लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर की थी और 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि अलग अलग क्षेत्रों से कई पोस्टर जब्त किए थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकल रही एक वैन को भी पकड़ा गया था।

बीजेपी ने किया था पलटवार
इस पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेता भी एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर के जरिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया था। इस पोस्टर में लिखा गया था, केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *