Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM Modi बोले, मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहें सांसद, देखें और क्या कहा

नई दिल्ली : भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए अपने.अपने क्षेत्रों में एक महीने तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। संसदीय दल की बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, बैठक में पीएम मोदी ने सभी सांसदों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हुए 15 मई से 15 जून यानी एक माह तक केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है।

इससे पूर्व संसद भवन परिसर में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में तीन पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधान सभा चुनावों में मिली जीत के लिए पीएम मोदी को माला पहना कर उनका अभिनंदन किया। पार्टी के सभी सांसदों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, इस प्रचार.प्रसार का तरीका कुछ भी हो सकता है। चाहे यात्रा के जरिए या लाभार्थी सम्मेलन के जरिए या सेमिनार के जरिए या अन्य कार्यक्रमों के जरिए। इस एक महीने के दौरान सभी सांसदों को अपने.अपने क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का उदाहरण देते हुए धरती बचाओ, धरती मां पुकार रही है जैसे गैर राजनीतिक कार्यक्रमों से भी सभी सांसदों को जुड़ने का आह्वान किया।

मेघवाल ने आगे बताया कि, 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन है। पार्टी 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक के सप्ताह को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *